{"vars":{"id": "125777:4967"}}

शहर में यहां पलटी स्कूली बच्चो की टैक्सी

 
बीकानेर। बुधवार सुबह गजनेर रोड पुलिया के पास स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। 

जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही पिकअप टैक्सी के आगे से अचानक कट मारा, जिससे टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रहीं की टैक्सी में सवार स्कूली बच्चों को कोई गंम्भीर चोट नही लगी। राह चलते राहगीरों ने टैक्सी को सीधा करवाया ओर स्कूली बच्चों को संम्भाला।