खेजड़ी संरक्षण को लेकर जिला कलेक्टर से मिला ‘सेवा’ का प्रतिनिधिमंडल, 14 फरवरी को जागरूकता रैली
Feb 12, 2026, 21:41 IST
बीकानेर। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) राजस्थान की बीकानेर नगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार यादव से मुलाकात कर खेजड़ी संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम भादू ने किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश मादाणी, नगर संयोजक शैलेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम भादू ने कहा कि शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान समाज के नैतिक पथप्रदर्शक होते हैं। पर्यावरण संरक्षण और खेजड़ी बचाओ आंदोलन में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें और संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश मादाणी ने बताया कि संगठन द्वारा 14 फरवरी को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली संगठन के कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी, जिसका उद्देश्य आमजन में खेजड़ी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
नगर संयोजक शैलेन्द्र यादव ने शहर के सभी निजी स्कूल संचालकों और पर्यावरण प्रेमियों से रैली में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।