लाल गुफा गेट के पास अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट, रात 11 बजे से इलाका अंधेरे में
THE BIKANER NEWS:;बीकानेर: शहर के लाल गुफा गेट ढलान से उतरते हुए ट्रांसपोर्ट के पास एक बड़ी अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट होने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई है। कल रात करीब 11:00 बजे से बिजली न होने के कारण पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी और अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मोके पर मौजूद है हर जल्द से जल्द बिजली सुचारू करने का प्रयास कर रहे है
बिजली गुल होने के साथ-साथ इलाके में हादसा होने का भी अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगी ने बताया कि मौके पर एक साथ लगे बिजली के दो पोल बेहद खतरनाक स्थिति में आ गए हैं और वे किसी भी वक्त नीचे गिर सकते हैं। अगर ये पोल गिरते हैं, तो कोई बड़ी जनहानि या हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गंभीर और जानलेवा स्थिति के बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। लगातार शिकायत करने के बाद भी विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न ही कोई अधिकारी मौके पर सुध लेने पहुंचा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तुरंत इस मामले में दखल देने, खतरनाक स्थिति में खड़े दोनों पोलों को दुरुस्त करवाने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की सख्त मांग की है, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।