{"vars":{"id": "125777:4967"}}

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर ने बनाया रिकॉर्ड, स्काउट-गाइड, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक रक्तदान

THE BIKANER NEWS:--बीकानेर, 29 नवम्बर 2025।

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्काउट-गाइड रोवर्स ने आज सामूहिक रक्तदान कर नया इतिहास रचा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज के लिए प्रेरणा बन रही है। उन्होंने बताया कि रक्तदान जैसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ उदाहरण भी हैं।

स्काउटर जी.एस. खत्री ने कहा कि “मानवता की सेवा ही स्काउटिंग का धर्म है और हर बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है।”
एनसीसी अधिकारी फरसाराम चौधरी ने इसे “निष्ठा और सेवा” का प्रतीक बताते हुए कहा कि कैडेट्स ने अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

एनएसएस अधिकारी डॉ. भारती सावलता ने विद्यार्थियों को जनसेवा कार्यों में निरंतर जुड़े रहने की सलाह दी।
अंत में प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार देया ने सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बीकानेर, 29 नवम्बर 2025।