मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी अविलंब करने के निर्देश अधिनस्थ अधिकारियों को जारी
Mar 17, 2026, 11:43 IST
बीकानेर दिनांक 17/3/2026 शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं शिक्षा निदेशक महोदय के बीच हुई वार्ता की क्रियान्विति के प्रथम चरण में शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट आईएएस द्वारा अधिनस्थ समस्त संयुक्त निदेशक, शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को पत्र जारी कर सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की 2025-26 तक की नियमित एवं रिव्यू डीपीसी आवश्यक रूप से अविलंब सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए हैं।
आचार्य ने बताया कि संध के नोटिस में दी गई शेष मांगों पर शासन एवं प्रशासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।