{"vars":{"id": "125777:4967"}}

असम चुनाव में श्वेत सेना ने संभाला मोर्चा, बीकानेर के सुखदेव नाथ बने वॉर रूम इंचार्ज

 
बीकानेर। आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की श्वेत सेना को चुनावी मैदान में सक्रिय रूप से उतारा गया है।
इसी क्रम में चुनाव मैनेजमेंट प्रभारी एवं सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला की अनुशंसा पर बीकानेर निवासी सुखदेव नाथ को असम चुनाव के लिए इलेक्शन वॉर रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के भीतर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए की गई है।
सुखदेव नाथ अब असम में कांग्रेस पार्टी के चुनावी संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे और बीकानेर सहित राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कांग्रेस सेवादल के शहर जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए सुखदेव नाथ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुखदेव अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाते हुए पार्टी को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।