{"vars":{"id": "125777:4967"}}

सुरेंद्र सिंह भाटी जिलाध्यक्ष और अरुण गोदारा जिला मंत्री निर्वाचित राजस्थान शिक्षक संघ 65वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन संपन्न

 
THE BIKANER NEWS:/*सुरेंद्र सिंह भाटी जिलाध्यक्ष और अरुण गोदारा जिला मंत्री निर्वाचित*
 राजस्थान शिक्षक संघ(शेखावत) जिला बीकानेर का 65वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में सम्पन्न हुआ।                     अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा,कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा सहित सदन में मंचस्थ पदाधिकारियों ने संगठन की रीति नीति, समस्त शिक्षक वर्गों के स्थानांतरण, पदोन्नति, नई शिक्षा नीति,गैर शैक्षणिक कार्यो से शिक्षकों को पृथक रखने सहित अनेक शैक्षिक हितार्थ और शिक्षा के उन्नयन सम्बंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। जिला मंत्री अरुण गोदारा ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया।।     
                             अधिवेशन के द्वितीय सत्र में प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी विनोद पूनिया, नंदकिशोर जाखड़,भागीरथ मील,देवेंद्र सारण की देखरेख में जिला महासमिति के सदस्यों द्वारा पूर्णयता लोकतांत्रिक पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह भाटी, जिला मंत्री पद पर अरुण गोदारा एवं कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल कूकना निर्वाचित हुए। 
     उक्त महासमिति अधिवेधन में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण,पूनमचंद शर्मा, हुकमाराम झोरड़, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, गिरिराज पुरोहित,कमल भोजक, रविन्द्र विश्नोई, श्याम देवड़ा,रतीराम सारण,जितेंद्र गोदारा, बीरबल रैगर,मांगीलाल सिद्ध, महेंद्र पँवार,ताराप्रकाश मोयल, श्रीराम बिजारणियां,विशाल पँवार, अनोपाराम विश्नोई,छैलबिहारी मीणा,सज्जाद अली,सुखराम तरड़,ओम भादू,सावित्री डोगीवाल,कविता गोदारा,संतोष देवी,सत्यनारायण सियाग,मांगीलाल धतरवाल,कमल जाखड़,विजय सिंह,मांगीलाल सिद्ध,विजय मान,देवीलाल बिश्नोई,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।