डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर का सम्मान अभिनंदन - टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन
THE BIKANER NEWS:^बीकानेर, 01 जुलाई 2026। राष्ट्रीय स्तर पर विशेष दिन को खास बनाने की परंपरा काफी वर्षों से चल रही है । चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों द्वारा दिए गए निस्वार्थ योगदान, बलिदान और कड़ी मेहनत का विशेष दिन "डॉक्टर्स डे" डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में यह परंपरा साल 1991 से आयोजन किया जा रहा है।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन डॉक्टर्स डे पर लगातार पिछले 5 वर्षों से बीकानेर के चिकित्सकों का सम्मान करते आई है। आज डॉक्टर्स डे स्पेशल मे बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेंद्र चौधरी एवं ट्रोमा सेंटर के डॉ. एल. के. कपिल का शाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अभिनंदन पत्र के साथ सजीव पौधा भेंट किया गया। आज के दिन को विशेष बनाने के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, महिला विंग से मुस्कान खत्री, शीतल योगी, एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, मंजू बैद एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर हुसैन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
डॉ एल. के. कपिल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर मे और डॉ योगेंद्र चौधरी यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत है। संस्थापक दिलीप गुप्ता द्वारा डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं और आप द्वारा की जा रही जन सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। पंकज कंसल और प्रकाश सामसुखा द्वारा टीम के सभी सदस्यों का आज के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।