{"vars":{"id": "125777:4967"}}

टेंट व्यवसाईयों ने दिया पचीसिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 
ऑल इंडिया टेंट व्यवसाय दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल भी रहे मौजूद

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेश संरक्षक एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर के शपथ ग्रहण समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया | इस सम्मान ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह भाटी एवं जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर बीकानेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र काला के द्वारा पचीसिया को प्रदान किया गया | डॉ जिंदल ने बताया कि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने अपनी सूझबूझ और हाजिर जवाबी के बल पर न केवल व्यापार में सफलता के नए शिखर स्थापित किये बल्कि टेंट व्यवसाय के विशाल संयुक्त परिवार को भी एकजुट रखा | प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने बताया कि पचीसिया ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए समाजसेवा में भी बड़ा योगदान दिया है | पचीसिया ने बताया कि मेरा मुख्य विजन उद्योग और व्यापार के विकास का रहा है और टेंट व्यवसाय के समक्ष आने वाली हर परेशानियों को संगठन के संरक्षक व औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते दूर करवाना मेरी प्राथमिकता व नैतिक कर्तव्य भी है | साथ ही नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र काला एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ तथा इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन देता हूँ | इस अवसर पर पूनमचंद कच्छावा, लोकेश चतुर्वेदी, मदनगोपाल पुरोहित तथा राजस्थान प्रदेश के संभाग तथा जिला अध्यक्ष व प्रबुद्ध टेंट व्यवसायी उपस्थित हुए |