{"vars":{"id": "125777:4967"}}

तेरापंथ युवक परिषद नोखा द्वारा “योगा से होगा 3.0” कार्यक्रम का आयोजन

 

नोखा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद नोखा एवं तेरापंथ किशोर मंडल नोखा के संयुक्त तत्वावधान में “योगा से होगा 3.0” कार्यक्रम का आयोजन भिक्षु वाटिका नोखा में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है।

तेरापंथ युवक परिषद एवं किशोर मंडल ने योग को जन-जन तक पहुँचाने तथा दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर “योग करें, निरोग रहें” का संकल्प लिया।

आयोजकों ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।