{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर के इस क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि मामला सादुल सिंह सर्किल के आसपास का है जहाँ पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सामाजिक संगठनों से जुड़े और सेवादार राजकुमार खडग़ावत ने कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

 परिवादी ने बताया कि 9 सितंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास सादुल सिंह सर्किल के पास करीब 60 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसे ले जाकर अस्पताल में चैक करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवादी ने बताया कि आज दिन तक अज्ञात व्यक्ति के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।