{"vars":{"id": "125777:4967"}}

 ठेका श्रमिकों के 9 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय, बीकानेर पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

 
THE BIKANER NEWS:-आज दिनांक 05.05.2026 को ठेका श्रमिकों के 9 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय, बीकानेर पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान बीकानेर जिले में स्थित पीबीएम हॉस्पिटल, ईसीबी कॉलेज एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण, अनियमितताओं एवं श्रम कानूनों की अनदेखी के विषय में जिला प्रशासन को विस्तार से अवगत कराया गया।

संगठन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि ठेका कर्मचारियों के साथ हो रहा अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेका श्रमिकों को नियमित किया जाए, उनकी मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए तथा उनके प्रति सरकार एवं अधिकारियों का रवैया सकारात्मक और न्यायपूर्ण बनाया जाए।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं BOCW सदस्य गौरीशकर जीव्यास ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
कार्यक्रम में आदरणीय
प्रदेश अध्यक्ष (PVTMM) श्री गोपीकिशन गहलोत,
संगठन मंत्री श्री ओम जी रामावत,
विद्युत सेवानिवृत्त महामंत्री श्री रघुनाथ सिंह सोलंकी, विद्युत महासंघ प्रदेश मंत्री श्री दिलीप व्यास, महामंत्री श्री निर्मल देवड़ा, अध्यक्ष श्री संजय देवड़ा, जिला सह मंत्री श्री पृथ्वी सिंह, श्री अशोक जी, श्री मुकेश मेहरा जी एवं अन्य अनेक गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एकजुट होकर ठेका श्रमिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और संगठन की मजबूती का परिचय दिया।