योगी प्रहलाद नाथ जी “विज्ञानी” की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
May 12, 2026, 21:10 IST
योगी प्रहलाद नाथ जी महाराज “विज्ञानी” की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से समाधि पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत भास्कर नाथ जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
प्रातः 7 बजे समाधि पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। पंडित विनोद ओझा के आचार्यत्व में विधिवत रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया।
श्रद्धांजलि सभा में योगी भभूत नाथ जी, स्वामी विमर्शानन्द जी महाराज, संत चंद्रशेखर दास जी महाराज, संत प्रयागदास जी महाराज, स्वामी श्याम गिरी जी महाराज तथा स्वामी अजरानंद भारती जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने योगी प्रहलाद नाथ जी महाराज “विज्ञानी” के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं लोककल्याणकारी जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे संतों के करकमलों से योगी श्री प्रहलाद नाथ जी “विज्ञानी” महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनके शिष्य भास्कर नाथ जी महाराज द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं ने पुस्तक को योगी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में पं. संदीप पुरोहित, सुशील, नगेन्द्र लखारा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।