नापासर में एक साथ गूंजेंगे हनुमान चालीसा के स्वर;1 मार्च को श्रद्धालु एक साथ करेंगे सामूहिक पाठ
Feb 5, 2026, 23:31 IST
नापासर। जन कल्याण एवं गौ-हितार्थ के संकल्प के साथ नापासर गौरक्षा सेवा समिति (NG ग्रुप) में आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को एक भव्य आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। गुसाईसर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
1100 सुन्दरकाण्ड और 2200 हनुमान चालीसा का होगा पाठ:
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे से होगी। इस दौरान 1100 सामूहिक सुन्दरकाण्ड एवं 2200 हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे। आयोजन की सबसे विशेष बात यह है कि सभी श्रद्धालु पूर्ण अनुशासित होकर अपने स्वयं के आसन पर बैठकर इस अनुष्ठान में भाग लेंगे।
फूलों की होली और संत प्रवचन:
पाठ के उपरांत पूज्य संतों के आशीर्वचन होंगे। साथ ही, फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में गौ-माता के साथ "फूलों की होली" (फागोत्सव) का आयोजन किया जाएगा, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।
पंजीकरण अनिवार्य:
व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए समिति द्वारा श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। समिति ने आयोजन की तैयारियों को लेकर स्वयंसेवकों की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं जो सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का ध्यान रखेंगी।