उ मा वि भोलासार में धूमधाम से मनाया गणतंत्र
Jan 26, 2026, 13:51 IST
THE BIKANER NEWS:बीकानेर:;;77 वा गणतंत्र दिवस रा उ मा वि भोलासार मे बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य महोदया रचना मैम व पवन जी जोशी (सरपंच पुत्र ), लक्ष्मण सिंह जी, पाबू सिंह जी, गोरधन जी जोशी व अन्य गणमान्य जनो ने ध्वज फहराया। दीपू कंवर, नंदिनी जाजड़ा, आदि ने स्वागत गीत गाया। डाली कँवर व नंदिनी जाजड़ा ने घूमर नृत्य से समा बाँधा। नन्ही मनीषा एंड पार्टी ने संदेशे आते है पर मनमोहक प्रस्तुति दी तो निकिता जल व अरुणा जोशी व पार्टी ने बालिका शिक्षा पर लघु नाटिका की मनस्पर्शी प्रस्तुति पर तालिया बटोरी। आशा जल, ऐश्वरया कँवर, दीपू कँवर व भानू कँवर ने अपने जोशीले अंदाज मे भाषण की प्रस्तुति दी।सांस्कृतिक प्रभारी जया मैम, रूबी सुल्ताना व हर्ष जैन मैम के निर्देशन प्रस्तुतिया हुई। भूपेंद्र जी जैन, राज कुमार जी, राजेंद्र जी राठौड़ के सानिध्य मे ध्वज फहराने की व्यवस्था की गई। चंचल मैम, सुमित्रा मैम, संजू मैम, सुधा सांखला मैम ने शाला मे रंगोली सजाई। कृपाल कौर मैम, मनफुल जी, मीना मैम ने बच्चोँ को अनुशासन से बिठाया। बच्चो को प्रसाद वितरण मे कैलाश जी व बंसीलाल जी ने अपनी सेवाए दी। मंच संचालन उमेश बोहरा ने किया।