बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट, जानिए वजह
Sep 23, 2025, 17:20 IST
The Bikaner News : बिजली निगम ने बुधवार, 24 सितंबर 2025 को आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक बी. सेठिया गली और गणपति प्लाज़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार यह कटौती GSS/फीडर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के लिए की जा रही है।