कोंग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Sep 16, 2025, 21:59 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर शहर जिला एवं देहात कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आगाज आज सेवाश्रम, सीताराम भवन बीकानेर में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल, राजस्थान प्रभारी गोविंदभाई के ध्वजवंदन के साथ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग थे। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव जियाउर रहमान, मुख्य सेवादल प्रशिक्षक पवन चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल कार्यक्रम समन्वयक विशाखा शर्मा, अम्बेडकर पीठ के पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास,देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास गोदारा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सेवादल का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान रहा है और सेवादल ने कांग्रेस के महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन के रूप में कार्य किया है। गहलोत के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच थी कि सेवादल ऐसा संगठन बने जो देश में अनुशासन की मिसाल बने और राष्ट्रभक्ति में युवाओ को उन्मुख करें। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि अंग्रेजी हुक़ूमत की दमनकारी नीतियों का विरोध पंडित नेहरू, सरदार पटेलज़ महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस करते थे, इसलिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा और वो डरे नहीं डटे रहे इसके विपरीत उस समय भी कुछ संगठन अंग्रेजो की मुखबिरी करते थे और माफी मांगकर जेल से छूट आए। प
इस अवसर पर मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि आज भी सामाजिक जागरूकता जरूरी है। शुरू से ही ऊंच नीच का भेद मिटाने का काम सेवादल के हमेशा किया है और सभी वर्गों को सेवादल एक मंच पर लाया है। आजादी के बाद सेवादल ने अपनी ऊंचाइयों को छुआ है अब समय आ गया है कि सेवादल को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। वर्तमान परिदृश्य पर देश में जो हालात बने हैं उनसे लोहा ले सकने के लिए सेवादल को मजबूत करना जरूरी है।सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि तीन दिवसीय इस शिविर में श्वेत सैनिकों को संगठन सृजन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह आवासीय शिविर स्वयं सेवको में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कल्ला ने तीन दिन की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि बीकानेर जिले में तीन दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर में 600 श्वेत सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें सेवादल की रीति नीति की जानकारी दी जाएगी,और संगठन का विस्तार किया जाएगा,पूरे प्रदेश से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जाएगी।देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने बताया कि छोटी काशी में ऐसा कार्यक्रम एक लंबे समय बाद हो रहा है और इसका फायदा कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने में मिलेगा। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक मैं सभी प्रशिक्षणार्थियों को झंडा समेटना ध्वजारोहण करना और शाम को ध्वज उतारने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के सत्र में प्रशिक्षक विक्रम ने सभी श्वेत सैनिकों को गांधी विचारधारा, देश की आजादी के पहले के हालात और बाद के हालात, नेहरू के विजन और नेहरू पटेल संबंधों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रसिद्ध कौन है श्वेत सैनिकों को यह भी बताया कि संगठन का विस्तार और संगठन को मजबूत कैसे किया जाए साथ ही संगठन में अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को आम जनता से कैसे जोड़ा जाए। प्रशिक्षण शिविर का संचालन शहर सेवादल के संगठन सचिव मनोज व्यास ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, प्रदेश सेवादल के विमल भाटी, सेवादल के प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ, महिला कांग्रेस की उमा सुथार, हनुमान व्यास, वंदना मित्तल, निर्मला, मुमताज शेख,जाकिर नागौरी, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।