समाजसेवी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न
Mar 25, 2026, 19:02 IST
THE BIKANER NEWS:-महान स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं समाजसेवी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर *भारतीय मजदूर संघ, बीकानेर* द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर
भवन निर्माण महामंत्री कन्हैया लाल सोलंकी, जिला संगठन मंत्री ओम रामावत, धूडा राम जी सांखला,दिलीप व्यास, श्री रघुनाथ सिंह,मुकेश मेहरा ,निर्मल देवड़ा,केशरी,महावीर प्रजापत एवंनवीन स्वामी (जिला मंत्री) उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।