वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का लव कुश वाटिका कोलायत में हुआ आयोजन*
*युवा समाजसेवी कन्हैया लाल उपाध्याय ने उपलब्ध कराए पक्षियों के लिए परिंडे
कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी कन्हैया लाल उपाध्याय ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक सार्वजनिक जगहों पर 101 परिंडे लगाने का लक्ष्य है। वाटिका में परिंडे लगवाए गए और आमजन में वितरण भी किया गया। उपाध्याय ने बताया कि 45 डिग्री तापमान में पानी के अभाव में पक्षी दम तोड़ देते हैं, इसलिए परिंडे लगाने का उद्देश्य मूक पक्षियों का जीवन बचाना है।
वनपाल महावीर सिंह राठौड़ ने लोगों से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। प्रभात फेरी के दौरान लोगों से अपने घरों की छतों, बालकनी और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने और नियमित रूप से पानी भरने का आह्वान किया गया। स्थानीय युवाओं ने जल संरक्षण और परिंडे लगाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में वन रक्षक मुरारी लाल मीणा, वन रक्षक मदन लाल जल,तकनीकी सहायक हरजीराम,कानाराम, कोच रामावतार सैन, दुर्गपाल सिंह राजवी, भोमराज, घनश्याम सैन, दीपाराम, हेमांग राठौड़, विशाखा सैन सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।