{"vars":{"id": "125777:4967"}}

महेश नवमी पर्व पर होंगे विभिन्न आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

 
आज स्थानीय मोहता चौक स्थित श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि आज की बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की। आज की बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी माह में 23 जून को माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व को यादगार बनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के विषय में रखी गई। मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में अध्यक्ष महोदय ने जहां एक और महेश नवमी पर्व पर आयोजित एकदिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की वही अलग-अलग सदस्यों की कमेटिया बनाकर उन्हें उनका कार्य भार सोपा गया जिससे प्रत्येक कार्यक्रम की तैयारी समय पर की जा सके। अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों से कहा कि एक दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक माहेश्वरी समाज के लोगों को जोड़ने के लिए पूरा-पूरा प्रयास किया जाना चाहिए उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की जाए। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के नेतृत्व में कार्यक्रम संबंधी पोस्टर का भी विमोचन किया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष सत्यनारायण राठी, मंत्री सुशील करनानी, उप मंत्री पवन कुमार राठी मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी के अलावा भंवर राठी, राजेश बिनानी, विजय कुमार मूंदड़ा, यश कोठारी तथा आयुष लखानी उपस्थित थे। 
Ópअध्यक्ष राठी के अनुसार महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति 
दिवस होने के कारण इस दिन प्रातः 9:00 बजे से देर रात्रि तक अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l
मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज प्रातः 9:00 बजे मंगल कार्यालय मोहता चौक में भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा तत्पश्चात सदैव की भांति मरूनायक मंदिर में कलम दवात पूजन , 10:30 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिनानी बगीची में भगवान शिव का अभिषेक एवं विशेष आरती और उसके पश्चात शाम 5:15 बजे विभिन्न प्रकार की सचेतन झांकियां के साथ विशाल शोभा यात्रा निकालीजाएगी ।
मंडल केमीडिया प्रभारीश्री प्रसाद राठी ने बताया कि यह शोभायात्रा विभिन्न महेश्वरी मौहल्लो से होते हुवे जैसे महेश भवन , डागा चौक , बिन्नाणी चौक , तेलीवाडा , मोहता चौक , मून्घड़ा चौक , दम्माणी चौक , गोपीनाथ भवन , बी. के स्कूल , जस्सूसर गेट , श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर एंव माहेश्वरी सदन से होते हुवे लक्ष्मी हैरिटेज पहुंचेगी ।
मंडल के सक्रिय सदस्य भंवर राठी तथा राजेश बिन्नाणी के अनुसार शोभा यात्रा के लक्ष्मी हैरिटेज पहुंचने के पश्चात रात्रि8 बजे से 10 बजे तक स्थानीय श्रीमाहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के निर्देशन में तैयार किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियाँ दी जायेगी जिसमे माहेश्वरी समाज के युवक - युवतियां भाग लेंगे। कार्यक्रम के अन्त में महाप्रसाद ळा आयोजन भी रहेगा। I मंडल के के युवा सदस्यों यश कोठारी तथा आयुष लखानी ने आज की बैठक में बताया कि महेश नवमी पर्व परआयोजित होने वालीशोभायात्राके लिएप्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा डोर टू डोर सम्पर्क करते समय यह विशेष रूपसे आग्रह किया जायेगा कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले युवक - पुरुष जहाँ तक सम्भव हो सके सफेद कुर्ता एवं पाजामा तथामहिलाए _ केसरिया साड़िया पहनकर शामिल होने से निश्चित रूप सेशोभायात्राकार्यक्रम कीशोभाबढ़ेगी । आज की बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारिणी प्रमुख सत्यनारायण राठी , सुशील करनानी, पवन कुमार राठी, भंवर राठी, शिव प्रसाद राठी, राजेश बिनानी, विजय कुमार मूंदड़ा, यश कोठारी तथा आयुष लखानी उपस्थित थे l