जनहित के लिए संघर्ष, पीड़ित परिवारों की आवाज बने विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना
Jun 10, 2026, 16:25 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-आज बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने तथा इलाज में गंभीर लापरवाही के कारण किडनी प्रभावित होने के मामले को लेकर जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई।
परिजनों द्वारा सुनाई गई आपबीती अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक है। मातृत्व जैसे संवेदनशील विषय में हुई इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस गंभीर मामले को लेकर प्रशासन को चेताने हेतु रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विजय सिंह शेखावत एवं रामनिवास कूकना ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल प्रशासन की प्रथम जिम्मेदारी प्रभावित प्रसूताओं को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराकर पूर्णतः स्वस्थ करना है। यदि इस मामले में लापरवाही बरती गई या दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
"माताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।"