भगवान श्री राम का चरित्र जीवन में हमें उतारना चाहिए श्री राम भारत की आत्मा है- आचार्य राजेंद्र जोशी
Mar 21, 2026, 21:04 IST
मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री रामचरितमानस की कथा में तीसरे दिन की कथा में आज विवाह प्रसंग का श्रृंगार रस एवं विभिन्न राग रागिनी मैं रामचरितमानस की बालकांड की प्रार्थनाओं को आचार्य राजेंद्र जोशी प्रसंग अनुसार सुनाया कथा मे आज विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे में पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जी का आशीर्वचन हुआ जिसमें उन्होंने धर्म के मर्म पर गहराई से चिंतन और अपने अनुभव बताएं उन्होंने अपने मोनी बाबा के साथ बिताए हुए समय के साधनात्मक प्रसंग बताएं एवं भक्ति के अलग-अलग स्तर बताएं कि भगवान कब हमें ध्वनि के रूप में दर्शन देते हैं भगवान कब हमें किसी संत और गुरु के रूप में दर्शन देते हैं और भगवान प्रथम स्तर पर उनके दर्शन के वक्त में जब रोमांच आ जाए यह भी भक्ति का एक तल है और कभी-कभी भगवान स्वप्न में भी हमें अपने स्वरूप का दर्शन देते हैं यह भक्ति की उत्तरोत्तर वृद्धि का प्रतीक है डॉक्टर बी.डी कल्ला जी के द्वारा उपस्थित श्रोताओं ने इस प्रकार का वर्णन सुना और वे सब भाव विभोर हो गए रामचरितमानस की कथा क्यों हो रही है इसको एक बार पुनः आचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया कि बीकानेर शहर की आध्यात्मिक संपदा गरिमा और बेजुबान जीव जंतुओं का जीवन कैसे हम और श्रेष्ठ कर सकते हैं इस पर उन्होंने एक योजना प्रस्तुत करी कथा 26 तारीख तक जारी रहेगी जिसमें परम पूज्य स्वामी विमर्शानंद गिरि जी एवं कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित का भी आशीर्वचन और मार्गदर्शन संकल्प की पूर्ति के लिए होगा।