{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Weather Update : बीकानेर तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी, इतने दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं

बीकानेर में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं रात में भी गर्मी बढ़ गई है। वहीँ फिलहाल बादलों कि आवाजाही शरू है लेकिन बारिश को लेकर अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है जिससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीकानेर में बारिश की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
 

Weather Update : बीकानेर में लोगों को एक बार फिर गर्मी सताने लगी है।  पिछले कुछ दिनों से बारिश कि कमी से मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।  बता दे कि जिले के लोगों को आज भी इस हुमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलेगा। 

बादलों कि आवाजाही 

 शुक्रवार को बीकानेर में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं रात में भी गर्मी बढ़ गई है। वहीँ फिलहाल बादलों कि आवाजाही शरू है लेकिन बारिश को लेकर अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है जिससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीकानेर में बारिश की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।


 

पिछले 24 घंटों में मौसम 

बीकानेर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा है। आने वाले दिनों में बीकानेर में तापमान का ग्राफ बढ़ सकता है।

बीकानेर में कब होगी बारिश 

बीकानेर में बारिश को लेकर पहले पंद्रह अगस्त के बाद बारिश की उम्मीद जताई गई थी। बादलवाही भी हुई लेकिन बादल बरसे नहीं। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा बढ़ गई है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आज पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है।

बारिश और बादलवाही नहीं रही तो आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर चालीस डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकती है। वहीँ मौसम विभग के अनुसार 18 अगस्त से मौसम में बदलव दिखेगा। जिससे एक बार फिर जबरदस्त बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। 

राजस्थान के कई जिलों में बढ़ा तापमान 

न सिर्फ बीकानेर बल्कि संभाग के अन्य जिलों में भी गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी तापमान बढ़ते क्रम में है और इन तीन जिलों में भी बारिश को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं है।