{"vars":{"id": "125777:4967"}}

वूमेन सेफ्टी फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, आयोजित की भजन संध्या

 
बीकानेर| वूमेन सेफ्टी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा एम जी रोड स्तिथ शांति निवास वृद्ध आश्रम में भजन संध्या आयोजित की गई| 
संस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया वृद्धाश्रम में भजन संध्या का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भरने का एक बेहतरीन माध्यम है| 
सभी वृद्धिजनों ने उत्साह के साथ भजनों पर नृत्य व गायन किया |
जिला अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा जहां बुजुर्गों का सानिध्य होता है, वहां हमेशा समृद्धि और शांति रहती है। संगठन मंत्री मीनाक्षी चौहान ने कहा हमें उनके प्रति सम्मान और देखभाल की भावना को बनाए रखना चाहिए।
 महासचिव प्रिया भार्गव व सचिव वीना शर्मा ने कहा बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की धरोहर होते हैं। हमें उनकी खुशियों का ध्यान रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। एकता गोस्वामी ने कहा वरिष्ठ नागरिक समृद्ध अनुभव के भंडार हैं।
संस्थान के पदाधिकारीयों द्वारा आश्रम मे सब्जियां,फल, दूध, दही, छाछ, राशन आदि का सहयोग किया गया |