युवा कवि सुमीत रंगा के नए काव्य संग्रह ‘घर के इक कोने में’ का लोकार्पण 27 को*
THE BIKANER NEWS
बीकानेर 24 अगस्त, 2026*प्रज्ञालय संस्थान द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित हिन्दी के चर्चित युवा कवि सुमीत रंगा के नए काव्य संग्रह ‘घर के इक कोने में’ का लोकार्पण आगामी 27 अगस्त, 2026 वार गुरुवार को प्रात: 11:15 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में होगा।
लोकार्पण समारोह के संयोजक वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक मालचन्द तिवाड़ी करेंगे एवं मुख्य अतिथि हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं आलोचक डॉ. मदन सैनी होंगे।
समारोह सहसंयोजक भवानी सिंह राठौड़ एवं हरिनारायण आचार्य ने बताया कि उक्त लोकार्पण में एक नवाचार करते हुए विशेष रूप से नई पीढ़ी के पाठकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।
ज्ञात रहे कि युवा कवि सुमीत रंगा वर्ष 2004 से निरंतर सृजनरत है। इस काव्य संग्रह से पहले इनका हिन्दी काव्य संग्रह ‘अंदर के शोर में’ 2021 में प्रकाशित हुआ। इस काव्य संग्रह का चयन उपरान्त राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर से प्रकाशन सहायता प्राप्त हुई और यह संग्रह काफी चर्चित रहा। कवि रंगा को कई पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदत्त हो चुके