{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Breaking:-शहर के इस थाना इलाके में अज्ञात हमलावरों ने की महिला की हत्या,घायल बेटे का पीबीएम में चल रहा है इलाज

 

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में अज्ञात हमलावरों ने घर मे घुस कर महिला की हत्या की और बेटे को किया घायल।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात कल रात की  बताई जा रही है। जहा शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार  अशोक नगर में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लक्ष्मी नाम की महिला के घर पर अज्ञात युवको ने कातिलाना हमला कर दिया।

जिसमें लक्ष्मी के गंभीर चोटें आई थी और जिसको  अस्पताल ले जा रहे थे उस दौरान उसने दम तोड़ दिया वही उसका बेटा गंभीर घायल हुआ है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है।। सूचना पर सुबह सीओ सदर विशाल जांगिड़ अस्पताल पहुंचे। महिला के परिवार पर यह हमला क्यों किया गया है।

इसको लेकर पुलिस किसी प्रकार के बयान से बच रही है। पुलिस हत्या को लेकर सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि आखिर हमलावर कौन थे और किस बात को लेकर हमला किया गया है।