{"vars":{"id": "125777:4967"}}

अगले 72 घंटों तक लगातार बरसेंगे बादल, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट 

आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती है। 

 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में मौसम विभाग का भी अभी बड़ा अपडेट सामने आया है।  बता दे कि प्रदेश के कई जिलों में अगले 72 घंटों तक ताबड़तोड़ बारिश के आसार है। वहीँ प्रदेश में आज से मौसम में हलचल बढ़ जायगी। 

पिछले 24 घंटों में मौसम 

पिछले 24 कि बात करें तो हरियाणा के फरीदाबाद, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  


 

आज 8 जिलों में अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती है। 

17 अगस्त को हरियाणा में मौसम 

कल रविवार को भी 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

18 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का अलर्ट 

 सोमवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।