{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके प्रभाव में, मानसून गर्त के हरियाणा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 6 और 7 जुलाई को राज्य में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
 

Haryana Rain Alert : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में जबरदस्त बारिश के आसार बन रहे है।  वहीँ आज शाम साढ़े पांच बजे हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में बारिश शरू हो गई है । कई जिलों को काले बादलों ने घेर के रखा है। 

 

 6 और 7 जुलाई को हरियाणा में होगी जबरदस्त बारिश 

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके प्रभाव में, मानसून गर्त के हरियाणा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 6 और 7 जुलाई को राज्य में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
  

15 जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि 5 जुलाई को उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और दक्षिण पंजाब और उत्तरी राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। 

कल से इन राज्यों में जबरदस्त बारिश 

इससे हरियाणा के ऊपर मानसून गर्त के आने की संभावना पैदा हो रही है, जो वर्तमान में राजस्थान के ऊपर है। इसके बाद, आने वाले दिनों में, 6 से 10 जुलाई तक, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की बारिश में वृद्धि होगी। 6, 7 और 8 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।