{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Rain Alert : हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें 72 घंटों का पूर्वानुमान 

IMD के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।Haryana Rain Alert :
 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन कल रात से मौसम बदल सकता है और 26 जुलाई की रात को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 को सिरसा व फतेहाबाद छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा यमुना बेल्ट में तेज बारिश के भी असार हैं। इसमें पंचकूला, अंबाला के अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात शामिल हैं।Haryana Rain Alert :

वहीं 28 जुलाई को दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश के अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश होगी। जबकि 29 जुलाई को सिरसा, फरीदाबाद में हल्की व अन्य जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

23 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

IMD के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।Haryana Rain Alert :

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कैथल में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है।

आज मौसम साफ रहने की संभावना

आईएमडी ( IMD ) के अनुसार, आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। वहीं बाकी बचे 8 जिलों- अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 0 से 25 प्रतिशत। वहीं पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

27 जुलाई को 7 जिलो में बारिश का अलर्ट

24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।Haryana Rain Alert :

जबकि 12 जिलों- पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।