{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather Alert : आज पूरे हरियाणा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बरसेंगें बदरा 

सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। Haryana Weather Alert

 

Haryana Weather Alert : मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की चतवनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि यमुनानगर को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने यमुनानगर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश 

 मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक व हिसार में लगभग पूरे जिले में बारिश होगी।

इन जिलों में हलकी बारिश की चेतावनी 


वहीं 11 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। Haryana Weather Alert


हरियाणा में तापमान 

वहीं सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहेगा।Haryana Weather Alert

इस बार 37% ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इससे पहले सोमवार 7 जुलाई को 8 जिलों में बारिश हुई। जिससे हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर में जलभराव हो गया। यहां डीसी की कोठी, बस स्टैंड, पुलिस थाने, लघु सचिवालय में पानी भर गया और दोपहिया वाहन भी डूब गए।Haryana Weather Alert