{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather : हरियाणा में 15 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है। इस मानसून सीजन सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

 

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे है। 

बता दे की यमुनानगर में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। वहीं, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, और बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट 


 प्रददेश के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव दिखेगा।  मौसम विभाग के अनुसार 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है।

इस मानसून सीजन सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 10 अगस्त तक औसतन 257.2 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 297.9 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 636.4 और महेंद्रगढ़ में 548.1 MM बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 154.2 और जींद में 158. MM बारिश दर्ज हुई है।


अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम...

12 अगस्त हरियाणा में मौसम : सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

13 अगस्त: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद में 0 से 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है।

14 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।