{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले दो दिन रहेंगें भारी, जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट 

लगातार इस बारिश से जहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है वहीँ किसानों के लिए भी यह बारिश सोने पर सुहागा वाला काम कर रही है।  बता देकी लगातार बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे है।
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस बार जमकर बारिश हो रही है वहीँ कई जिलों में बारिश से हालात खराब हो गए है।  गुड़गांव जैसे शहर में प्रसाशन की पोल खुलती हुई नजर आ रही है।  बता दे की प्रदेश में मानसून के छाने के साथ ही वर्षा हो रही है।

लगातार इस बारिश से जहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है वहीँ किसानों के लिए भी यह बारिश सोने पर सुहागा वाला काम कर रही है।  बता देकी लगातार बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे है।  फसलों की बिजाई के लिए किसानों के लिए मानसून बारिश अहम रोल निभा रही है 

पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश 

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश के कई जिलों में वीरवार देर रात से वर्षा हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद और नारनौल में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी काफी जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के चलते इस बार प्रदेश में बेहतर वर्षा हो रही है। कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है लेकिन प्रदेश में बेहतर वर्षा होने से तापमान लगातार नीचे गिरा है। वीरवार रात को अचानक मौसम में बदलाव के चलते तेज वर्षा हुई।

तेज हवाएं भी चली। वहीं शुक्रवार को दिन में तीन जिलों में भी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने अनुसार प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आने वाले दो दिन तक विज्ञानियों ने वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।