Haryana ka mausam : हरियाणा के इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी ताबडतोड बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Haryana ka mausam Update: हरियाणा में मानसून अब कतई कहर ढाने वाला है। आने वाले 5 दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीँ पिछले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों म झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल ऊठे आमजन को भी इस भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रहेगी। यानी बरसात का यह सिलसिला अभी खत्म नहीं होगा।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा के कई जिलों में आज 20 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है, उनमें गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं।
प्रदेश में जमकर हुई मानसून बारिश
जानकारी के अनुसार बता दे कि अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना अलग-अलग स्तर पर है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। सबसे ज्यादा बारिश पंचकूला और यमुनानगर में हो सकती है, जहां 50 से 75 प्रतिशत तक संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, कुछ जिलों में जलभराव और यातायात की समस्या भी बढ़ सकती है।