Haryana Weather : हरियाणा में धीमी पड़ी बारिश की रफ़्तार! अब इस दिन से फिर एक्टिव होगा Monsoon, IMD ने कर दी भविष्यवाणी
Haryana rain Alert : हरियाणा में बारिश की रफ़्तार अब धीमी पड़ गई है। पिछले दिन प्रदेश में जमकर बारिश हुई। वहीँ प्रदेश में मौसम में अचानक अब बड़ा बदलाव देखा गया है। वहीँ आगामी दिनों में एक बार फिर जमकर बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
साफ़ हुआ हरियाणा में मौसम
बता दे की हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में आज और कल बारिश कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में थोड़ी बारिश की संभावना जताई गई है।
दो दिन बाद बदलेगा मौसम
दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बारिश होगी। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार हरियाणा में जमकर हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई।