Haryana Weather Update : हरियाणा में आज पानी पानी होगा हर कोना, इन जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई वहीँ सड़के पूरी तरह जलमग्न दिखी। बता दे की भारी बारिश के चलते वाहन चालकों को भी काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ा है।
हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट
बता दे की हरियाणा में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इन जिलों में आज सुबह से बारिश हुई शरू
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के 3 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 एमएम बरसात हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम और रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 117.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।Haryana Weather Update
हरियाणा के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बता दे की आने वाले 3 दिनों तक IMD ने बारिश का अनुमान लगाया है। वहीँ आज 15 जुलाई को प्रदेश के 13 जिलों (हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला) में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) बारिश होगी।
वहीं, 9 जिलों (रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा व फतेहाबाद) के कुछेक हिस्सों (25 प्रतिशत एरिया) में बारिश होगी।Haryana Weather Update