{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather Update : हरियाणा के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी, अगले 2 घंटे में इन जिलों में भरी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75% वहीँ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है
 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। बता दे कि प्रदेश के 8 जिलों में आज बारिश होगी जिसे लेकर आईएमडी द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज करनाल ,पानीपत ,गुरुग्राम ,फरीदाबाद ,नूह, पलवल और यमुनानगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

इन जिलों में अगले 2 घंटों में बारिश 

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पंचकुला अंबाला यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में अगले 2 घंटे के अंदर तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है वहीं अंबाला में सुबह-सुबह बारिश शुरू हो चुकी है। 


सिरसा जींद समेत बाकि जिलों का हाल 

पाठकों को जानकारी के अनुसार बता दे की मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75% वहीँ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में अब तक बारिश के आंकड़े 

IMD के आंकड़ों के अनुसार, इस बार हरियाणा में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।  प्रदेश में 24% ज्यादा बारिश हुई है। 

3 अगस्त तक औसतन 221.0 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में 274.0 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।