Heavy Rain Alert: अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश, जानें अगले 72 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है जिसके चलते कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दे की हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) का मिजाज बदल चूका है। सुबह से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 बजे तक के लिए करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बताया जा रहा है कि अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 123.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।
17 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी ने कल यानि 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश हो सकती है।Haryana Weather Update
18 जुलाई को हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश
18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के कुछेक क्षेत्रों (25%) में हल्की बारिश हो सकती है।Haryana Weather Update
19 जुलाई को कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम
वहीं 19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के कुछेक (25%) हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस पूरे दौर में प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता बनी रहने की उम्मीद है।Haryana Weather Update