{"vars":{"id": "125777:4967"}}

हरियाणा वासियों के लिए Good News, इस दिन से शुरू होगी हिसार-चंडीगढ़ विमान सेवा 

हरियाणा सरकार ने दी जानकारी

 

Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। ये सेवा 9 जून से शुरू होगी। इसकी जानकारी हरियाणा सरकार ने दी है। हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार का संचालन 9 जून से शुरू होगा। 

कितना होगा किराया?
उड़ान सेवा के लिए एकतरफा किराया ढाई से तीन हजार रुपये के बीच होगा। एयरलाइन 72 सीटों वाले विमान का संचालन करेगी। हिसार से जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है।

वर्तमान में, अयोध्या के लिए उड़ानें हिसार के हवाई अड्डे से संचालित हो रही हैं। इस सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को किया था। 

अब चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। पिछले साल हरियाणा सरकार ने अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने के लिए एलायंस एयरलाइंस के साथ एक समझौता किया था। कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से उड़ान सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा था। अयोध्या के बाद कंपनी ने चंडीगढ़ से उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है।