{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Holiday Today: राजस्थान, हरियाणा समेत इन राज्यों में आज बैंक, स्कूल रहेंगे बंद 

ये है वजह, देखें पूरी लिस्ट

 

Holiday Today: स्कूली छात्र और अभिभावक अपने इलाकों में स्कूल की छुट्टियों की जानकारी के लिए उत्सुक रहते हैं। आज यानी कि 29 अप्रैल, 2025 को पुरे भारत में परशुराम जयंती मनाई जा रही है। कई राज्यों ने आज भगवान विष्णु के 6वे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती पर स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। 

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्यों में आज इस जयंती का ख़ास महत्व है, इस करके सभी सरकारी बैंक, स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे। 

पिछले साल के रुझानों और सरकारी नोटिफिकेशन के आधार पर, इन राज्यों में आज छुट्टी रहने की संभावना है।

- राजस्थान: आधिकारिक कैलेंडर के हिसाब से आज छुट्टी घोषित 
- पंजाब: सरकार ने किया छुट्टी का एलान 
- हरियाणा: सरकार ने राजकीय अवकाश किया घोषित 
- उत्तर प्रदेश: कुछ स्कूल खुले रहेंगे और कुछ बंद रहेंगे। यूपी में आज इस जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। राज्य के कई हिस्सों में इसे प्रतिबंधित अवकाश होता है। 
- मध्य प्रदेश: सरकारी छुट्टी घोषित 
- हिमाचल प्रदेश: सभी सरकारी बैंक, स्कूल रहेंगे बंद। 
- गुजरात: सरकारी छुट्टी की गई घोषित 
- बिहार: शिक्षा विभाग ने की छुट्टी घोषित