{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Ladli Bahna Yojana : इस राज्य की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5000, सीएम ने किया बड़ा ऐलान 

CM ने ऐलान किया है कि गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹5000 का इंसेंटिव दिया जाएगा। जबलपुर से ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को गारमेंट सेक्टर के लिए ट्रेनिंग भी दिया जाएगा और इसके लिए अलग से ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।Ladli Bahna Yojana
 

Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई खास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके।


 महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5000


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹5000 का इंसेंटिव दिया जाएगा। जबलपुर से ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को गारमेंट सेक्टर के लिए ट्रेनिंग भी दिया जाएगा और इसके लिए अलग से ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।Ladli Bahna Yojana


 आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गारमेंट सेक्टर की ट्रेनिंग लेकर  महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी साथ ही सरकार उन्हें ₹5000 की इंसेंटिव भी देगी ताकि महिलाएं अपना खर्च खुद उठा सके।


कई सरकारी विभागों में होगी बहाली

 मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सरकारी विभागों में बहाली होगी। जल्द ही वैकेंसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसमें महिलाओं को विशेष आरक्षण का प्रावधान भी किया जाएगा।Ladli Bahna Yojana

 मध्य प्रदेश सरकार चलाती है लाडली बहना योजना 

 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जाती है। सरकार ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी और अब महिलाओं को ₹1500 हर महीने मिलेंगे।


 हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है हमारी बहनें : CM मोहन यादव


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी बहने हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर रही है। पहले भी मुख्यमंत्री का चुके हैं कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारी लाडली बहने योजना की राशि सही जगह पर उपयोग करती हैं। Ladli Bahna Yojana