{"vars":{"id": "125777:4967"}}

 Lado Laxmi Yojana : हरियाणा में 37 साल लगातार महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, नायब सरकार का बड़ा ऐलान

सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक प्रदान किए जाएंगे, जिनकी पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये तक है। यह महिलाएं ऐसी हैं, जो राज्य में किसी तरह की पेंशन प्राप्त नहीं कर रही हैं।
 

Haryana Lado Laxmi Yojana : हरियाणा में महिलों के लिए इस वक्त की अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की की हरियाणा के सीएम ने महिलओं को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहद प्रदेश की महिला को हर महीने 2100 रूपए दिए जायंगें। 

45.62 लाख महिलों को 37 साल लाभ 


बता दे की हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को गति देने के लिए अब कवायत तेज कर दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 45.62 लाख ऐसी महिलाएं है जिन्हें हर महीने सरकार द्वारा 2100 रूपए प्रदान किये जायेंगें, जानकारी के अनुसार जिनकी उम्र 23 से 60 साल के बीच है यानि लगभग अगर 23 साल की कोई महिला है तो उसे 31 साल तक तथा पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।


इस दिन से मिलेगा योजना का लाभ


उनके निर्देश पर पहले चरण में ऐसी सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक प्रदान किए जाएंगे, जिनकी पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये तक है। यह महिलाएं ऐसी हैं, जो राज्य में किसी तरह की पेंशन प्राप्त नहीं कर रही हैं। सरकार का मानना है कि यदि लाडो लक्ष्मी योजना को दो चरणों में बांटकर लागू किया गया तो इसका फायदा कम, नुकसान ज्यादा हो सकता है, इसलिए योजना को एक ही चरण में लागू किया जाएगा।

Haryana Laddo Laxmi Yojana

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ 

जानकारी के अनुसार बता दे की प्रदेश में करीब साढ़े 12 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जो 60 साल या इससे अधिक उम्र होने के चलते बुढ़ापा पेंशन प्राप्त कर रही हैं। वे महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे में नहीं आएंगी।

कब से होगी योजना लागु 


जानकारी के अनुसार बता दे की मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बात पर सहमति बन चुकी है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से देना आरंभ किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस योजना के आरंभ होने की घोषणा करेंगे। यानी योजना के लाभ के लिए अभी राज्य की महिलाओं को तीन माह इंतजार करना होगा।Haryana Laddo Laxmi Yojana

 राज्य के साल 2025-26 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर चुकी है।