{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Love Story : भांजे से ही दिल लगा बैठी 30 साल की मामी, कैश और गहने लेकर दोनों हो गए फरार, थाने पहुंचकर मामा ने मांगा इंसाफ

पीड़ित युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 10 जून को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसका भांजा उसे लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जाते समय घर से 30 हजार रुपये नकद और जेवर भी साथ ले गई है.UP Love Story

 

UP Love Story : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और भांजे की तलाश की गुहार लगाई है। वहीं, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।

पीड़ित युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 10 जून को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसका भांजा उसे लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जाते समय घर से 30 हजार रुपये नकद और जेवर भी साथ ले गई है.UP Love Story

पति का आरोप है कि जिस दिन पत्नी भागी, उस समय वह दिल्ली में काम कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वह बदायूं लौटा और पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उसने उघैती थाने में पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है और लोग इसे रिश्तों की मर्यादा तोड़ने वाली घटना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।UP Love Story

गांववालों का कहना है कि मामा की गैरमौजूदगी में भांजा अक्सर मामी से मिलने आया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। ग्रामीणों का कहना है कि मामा दिल्ली में खून-पसीना बहा रहा था और इधर मामी-भांजे ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं।

लाखों के गहने और कैश लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

उधर, हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला देर रात लाखों के गहने और 20 हजार की नगदी लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। सुबह महिला के गायब होने की जानकारी पर पति ने थाने में तहरीर दी है।

एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके नाना-नानी ने झांसी निवासी युवती से शादी की थी।UP Love Story

जो किसी से फोन पर बातचीत करती रहती थी। बीती रात छत में सोई थी देर रात नीचे आने पर सास ने पूछा तो भूख लगने की बात कही। इसके बाद उसकी मां छत में जाकर सो गई। इसके बाद उसकी पत्नी पांच लाख के जेवरात और बीस हजार नगद लेकर झांसी निवासी प्रेमी युवक के साथ गायब हो गई। जिसके बाद पति ने थाने में तहरीर दी है।UP Love Story