{"vars":{"id": "125777:4967"}}

हरियाणा को नहीं! राजस्थान को देगा पंजाब अतिरिक्त पानी, CM मान ने लिया फैसला

ये है वजह

 

Rajasthan News: पंजाब सरकार ने रेगिस्तानी राज्य में "सैन्य जरूरतों" को पूरा करने के लिए राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला किया है। 

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से कहा गया है कि राजस्थान सरकार ने पंजाब के कोटे से अधिक पानी मांगा है "क्योंकि राजस्थान सीमा पर तैनात सेना को अतिरिक्त पानी की जरूरत है"। 

शनिवार को एक बयान जारी किया गया, इस बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, जब भी राष्ट्रीय हितों की बात आती है, तो पंजाब कभी पीछे नहीं हटता। 

उन्होंने कहा, पंजाब सिर्फ पानी नहीं बल्कि देश के हिट के लिए खून भी बहा सकता है।