{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू हुई स्कार्पियो कंटेनर से टकराई, 4 की गई जान 

घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

 

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद यह डिवाइडर पार कर पास से गुजर रहे कंटेनर से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की पल भर में ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, यह दुखद हादसा निम्बाहेड़ा-नीमच फोरलेन मार्ग पर जलिया चेक पोस्ट के पास बांघेड़ा चौराहे पर हुआ। वहां रविवार रात करीब साढ़े दस बजे एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आ रही थी। इसमें चालक समेत सात लोग सवार थे। इस दौरान बांघेड़ा चौराहे के पास उसने नियंत्रण खो दिया। चालक घबरा गया और स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई।

उज्जैन के रहने वाले थे:
हादसे का शिकार हुए लोग उज्जैन के रहने वाले थे। हादसे का शिकार हुए लोग उज्जैन के रहने वाले थे: नतीजतन, कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों का निम्बाहेड़ा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। 

आज होगा शवों का पोस्टमार्टम:
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे में मरने वालों में संजू देपानी, अनिल नरवाल, राजा हिंगोरिया और गौरव कुमार हिंगोरिया शामिल हैं। वहीं, दीपक देपाल, सुनील बलाई और योगेश हिंगोरिया घायल हो गए। शवों को निम्बाहेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इनका पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।