{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Sports:-इस देश ने सब को चौकाया, t20 क्रिकेट में बनाए 344 रन

 
THE BIKANER NEWS:-टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर, 2024 के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टी20I का सब से बड़ा टीम स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। गांबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन का स्कोर बनाकर नेपाल और भारत को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले टी20I में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। नैरोबी के रुआरका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जिम्बाब्वे ने गांबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए जब ब्रायन बेनेट (50) और टी मारुमानी (62) ने 5.4 ओवर में 98 रन की साझेदारी की तो किसे पता था कि आज टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सिकंदर रजा ने सभी को आश्चर्यचकित करते हुए तूफानी पारी खेली।  सिकंदर रजा ने रचा इतिहास सिकंदर रजा ने महज 33 गेंद पर शतक जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए कि आज उनकी टीम एक नया इतिहास बनाने जा रही है। बता दें कि सिकंदर रजा टी20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने। कप्तान रजा ने नामीबिया के जॉन निकोल लोफ्टी इटन की बराबरी की। इटन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंद पर शतक जड़ा था। रजा ने गांबिया के खिलाफ 43 गेंद पर नाबाद 133 रन की पारी खेली। इस दौरान 7 चौके और 15 सिक्क उड़ाए। यही नहीं क्लाइव मडांडे ने 17 गेंद पर नाबाद 53 रन की पारी खेली।