{"vars":{"id": "125777:4967"}}

हरियाणा के इस जिले को 206 करोड़ की परियोजनाओं का मिला तोहफा, जानें कहाँ कहाँ होंगें खर्च 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की सौगात दी है। अब दिल्ली से कटरा छह घंटे में और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा।
 

Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त कि अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि मुख्यमंत्री ने नरवाना क्षेत्र में 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

607 करोड़ के विकास कार्य हुए, जबकि मौजूदा सरकार ने 2014 से अब तक 2105 करोड़ के विकास कार्य पूरे किए। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना क्षेत्र के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें 98 पूरी हो चुकी हैं और 6 पर काम चल रहा है। 

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरवाना क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल रहेगा और यह तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार ने जो कहा है, उसे करके दिखाया है और इसी संकल्प के साथ नरवाना की नई तस्वीर गढ़ी जाएगी। यह बात सीएम सैनी ने नरवाना के मेला मंडी में विकास रैली को संबोधित करते हुए कही।  Haryana News


दो नए फोरलेन कि सौगात 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रैली का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की सौगात दी है। अब दिल्ली से कटरा ( Delhi to Katra) छह घंटे में और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को भी नरवाना दौरे की जानकारी दी गई है और प्रधानमंत्री ने नरवाना की जनता को राम-राम कहा है।  Haryana News