YouTuber Elvish Yadav : सुबह सुबह ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा गुरुग्राम, यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 25 राउंड फायर
गुरुग्राम सुबह सुबह गोलियों की दहाड़ से गूंज उठा। मामले की जानकारी दे तो यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की गई। एल्विश के गुरुग्राम स्थित घर पर करीब 25 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि घटना के समय एल्विश यादव घर में मोजूद नहीं थे, वह भोपाल में हैं।
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की गुरुग्राम सुबह सुबह गोलियों की दहाड़ से गूंज उठा। मामले की जानकारी दे तो यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की गई। एल्विश के गुरुग्राम स्थित घर पर करीब 25 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि घटना के समय एल्विश यादव घर में मोजूद नहीं थे, वह भोपाल में हैं।
तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश आए
जानकारी के अनुसार बता दे की मामला सुबह 5 बजे के आस पास का बताया जा रहा है। बता दे की वारदात के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे वो भोपाल गए हुए थे। जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उसे वक्त घर पर एलविश यादव की मां और केयरटेकर मौजूद थे। वारदात के बाद उनके मन में डर बैठ गया है।
सुबह करीब 5:30 बजे तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश आए जिन्होंने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 25 राउंड फायर किए गए हैं। यह गोलियां घर को निशाना बना कर दागी गई।
मोके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार बता दे की जैसे ही पुलिस को सुचना मिली वो मोके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीँ बताया जा रहा है कि गोलियों के कारण न केवल खिड़कियों पर लगा कांच टूट गया बल्कि दीवार सहित ग्रिल आदि पर भी गोलियों के निशान लग गए हैं।