भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बीकानेर की हुई घोषणा,ये बने देहात जिलाध्यक्ष
Jan 27, 2025, 15:40 IST
THE BIKANER NEWS. भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बीकानेर के पद पर कोलायत के भाजपा नेता श्याम पंचारिया के नाम की घोषणा हुई है। बीकानेर में पार्टी कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव पार्टी के संभाग कार्यालय में संपन्न करवाये गए। मंत्री गौतम दक ने श्याम पंचारिया के नाम की घोषणा की। भाजपा बीकानेर देहात में जिलाध्यक्ष के लिए कुल 10 आवेदन किये। जिनमें तीन खारीज हुए व सात सही पाये गए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण किया। इस चुनाव को लेकर सुबह से पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता लोग पहुंचे हैं।