{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Gas Cylinder New Rate: करोड़ों लोगों को आज दोपहर में मिला बड़ा झटका, सरकार ने अब बढ़ाये गैस सिलेंडर के भी दाम

 सरकार ने आज 7 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर दाम 50 रुपए बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी की जानकारी दी है।
 

Gas Cylinder Price Hike: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ा दिए हैं। पाठकों को बता दें कि आज आमजन पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद यह तीसरी महंगाई की मार पड़ी है।

 सरकार ने आज 7 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर दाम 50 रुपए बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी की जानकारी दी है। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए की जगह अब 853 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम किए थे। उस समय दिल्ली में 803 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर 903 रुपए में मिलता था। सरकार द्वारा ₹100 कम करने पर सिलेंडर के दाम 803 रुपए हो गए थे। आज सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹2 बढ़ाने के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम भी ₹50 बढ़ाने का फैसला लिया है। 

पेट्रोल डीजल हुआ 2 रुपए महंगा

देश में एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने लोगों को झटका देते हुए देश में पेट्रोल और डीजल 2 रुपए महंगा कर दिया है। Gas Cylinder Price Hike


पाठकों को बता दें कि सरकार ने आज 7 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम  आज रात 12 बजे से 2 रुपए बढ़ जाएंगे। लोगों को हैरानी इस बात की हो रही है कि क्रूड ऑयल में लगातार हो रही गिरावट के बावजूद सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते करने की बजाय बढ़ा दिए हैं। 

पेट्रोल पर 19.90% और डीजल पर 15.80% एक्साइज ड्यूटी ले रही है सरकार

देश में वर्तमान में सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप में लोगों से वसूल रही है। अब सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 21.90 रुपए और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 17.80 रुपए हो जाएगी। 

हालांकि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकार ने ₹2 एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए प्रती लीटर कर दी है।Gas Cylinder Price Hike

सरकार के एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से आमजन पर पड़ेगा असर 

सरकार द्वारा आज पेट्रोल और डीजल के दामों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी के दामों में ₹2 बढ़ोतरी करने के बाद अब आमजन की जेब पर इसका असर पड़ना शुरू हो जाएगा। 

पाठकों को बता दें कि आज रात से पेट्रोल डीजल के दामों में ₹2 बढ़ोतरी होने के बाद आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट खर्च अधिक होने के कारण महंगाई भी बढ़ेगी। इसके अलावा वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों में अब पहले से महंगे दामों पर पेट्रोल और डीजल डलवाना पड़ेगा।Gas Cylinder Price Hike

देश की राजधानी दिल्ली में आज रात 12:00 से एक्साइज ड्यूटी में ₹2 की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 96 रुपए प्रति लीटर, डीजल 89 रुपए लीटर के हिसाब से मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली में डीजल 87 रुपए लीटर और पेट्रोल ₹94 लीटर मिल रहा है। 

आपकी जानकारी जानकारी के लिए बता दें कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के साथ डीजल और पेट्रोल पर सेस व वैट भी बढ़ने के आधार पर ही नए दाम तय होंगे।