{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Apple Price Hike : सेब की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक पेटी की कीमत जान रह जायंगें दंग

एपीएमसी की दूसरी अन्य मंडियों में भी सेब 2000 रुपए से ऊपर ही बिका है। सोलन मंडी में अच्छी क्वालिटी का सेब 3500, शिमला मंडी में 3200, कुल्लू मंडी में 3600 तक सेब बेचा गया है।

 

Apple Price Hike: मंडियों में सेब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार को प्रदेश की मंडियों में हाई क्वालिटी का सेब 4600 रुपए प्रति 20 किलो का बॉक्स बिका है।

यह इस सीजन का अब तक का सबसे हाई रेट गया है। जिला मंडी की एपीएमसी की मंडी में बागवान को अच्छी क्वालिटी के सेब की 20 किलो की पेटी के 4600 रुपए रेट मिले हैं।Apple Price Hike

एपीएमसी की दूसरी अन्य मंडियों में भी सेब 2000 रुपए से ऊपर ही बिका है। सोलन मंडी में अच्छी क्वालिटी का सेब 3500, शिमला मंडी में 3200, कुल्लू मंडी में 3600 तक सेब बेचा गया है।

मंडियों में सेब के मिल रहे अच्छे रेट को देख बागवानों ने भी सेब का बागों से उत्पादन जल्दी शुरू कर दिया है। इससे मंडियों में सेब की आमद एकदम से बढ़ गई है।Apple Price Hike

हालांकि कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे हाइट का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू होगा रेट कम हो सकते हैं। बागवानों को अभी अच्छे दाम मिल रहे हैं।